Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing इस बार दशहरा पर लुधियाना में जलेगा पंजाब का सबसे ऊंचा 120 फुट का रावण, इस पर बारिश का भी नहीं होगा कोई असर
This time on Dussehra, Punjab's tallest 120 feet Ravana will burn in Ludhiana, even rain will not have any effect on it.

इस बार दशहरा पर लुधियाना में जलेगा पंजाब का सबसे ऊंचा 120 फुट का रावण, इस पर बारिश का भी नहीं होगा कोई असर

पंजाब : इस बार पंजाब के लुधियाना में दशहरे पर 120 फुट के रावण का दहन किया जाएगा। आपको बता दे लुधियाना के दरेसी मैदान में पंजाब का सबसे ऊंचा 120 फुट का रावण बनाया जा रहा है। इसे तैयार करने के लिए बीस दिनों से टीमें जुटी हैं। रावण के पुतले को बनाने वाले कारीगर उत्तरप्रदेश के आगरा से आए हैं।

पिछली बार इस मैदान में 110 फुट का रावण का पुतला था, लेकिन इस बार इसकी ऊंचाई और दस फुट बढ़ाई गई है। पिछले साल बारिश के कारण रावण का पुतला खराब हो गया था। इसलिए इस बार यूएसए से विशेष तौर पर मंगवाए गए वाटर प्रूफ कागज से रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है यह कागज न तो पानी और न ही धूप से खराब होता है। इस पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च आने की संभावना है।

इसे तैयार कर रहे कारीगर इमरान के अनुसार वह अपनी टीम के साथ दरेसी मैदान में 120 फुट के अलावा उपकार नगर में 80 फुट, अग्र नगर में 50 से 55 फुट, धांधरा में चालीस फुट, मुल्लांपुर दाखा में पचास फुट, जालंधर कैंट में 80 फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कर रहे हैं। दरेसी मैदान में तैयार किए जा रहे पुतले को रिमोट कंट्रोल के साथ जलाया जाएगा। पिछले साल के मुकाबले इस बार रावण का पुतला मोटा रखा गया है। इसके अलावा सिर पर महाराजाओं जैसी टोपी और छत्र भी बनाया जा रहा है।


Leave a Reply