Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing भगवंत मान सरकार के ‘एक विधायक एक पेंशन’ अध्‍यादेश पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने नहीं किए हस्ताक्षर, जानिए क्या कहा
Big news: Punjab governor warns of imposition of President's rule in the state

भगवंत मान सरकार के ‘एक विधायक एक पेंशन’ अध्‍यादेश पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने नहीं किए हस्ताक्षर, जानिए क्या कहा

चंडीगढ़ : बता दे कि भगवंत मान सरकार के ‘एक विधायक एक पेंशन’ अध्‍यादेश पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने हस्ताक्षर नहीं किए है। वहीँ राज्यपाल ने फाइल पर साइन करने से मना करते हुए सरकार को सलाह दी है कि जून में होने जा रहे विधानसभा सत्र में बिल के रूप में पेश करते हुए इसे पास करवाया जाए।

ध्यान रहे कि भगवंत मान सरकार की ओर से बीती 2 मई को एक कैबिनेट में एक विधायक एक पेंशन अध्‍यादेश को जारी करने के लिए मंजूरी दी गई थी। लेकिन ,अब राज्यपाल की ओर से इस पर हस्ताक्षर करने से इन्‍कार करने के बाद कानून बनने तक पूर्व व मौजूदा विधायकों की पेंशनों की अदायगी जारी रहेगी।

वहीँ अब विधानसभा सत्र आने पर बिल पास करवाना जरूरी हो जाएगा। अब सीधे बिल को विधान सभा में पेश करते हुए इस का कानून बनाया जाएगा। वहीँ अब इस काम को पूरा होने में एक से दो माह का समय लग सकता है। सरकार विधानसभा में पहले विधेयक पास करवाएगी। उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। राजभवन से फाइल वापस आने के बाद सरकार की ओर से बिल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 


Leave a Reply