पंजाब : लोकसभा चुनाव के चलते बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पंजाब में अपनी पूरी ताकत लगाने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में 8 रैलियां करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार PM मोदी 23 मई को प्रणीत कौर के पक्ष में पटियाला में रैली करेंगे उसके अगले दिन 24 मई को वह गुरदासपुर से पार्टी उम्मीदवार दिनेश बब्बू और जालंधर में सुशील रिंकू के समर्थन में रैलियां करेंगे। उनकी बाकी 5 रैलियों का शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है।

Lok Sabha Election 2024: Prime Minister Narendra Modi will hold 8 rallies in Punjab













