Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में छात्रा का होटल में बुला कर प्रेमी ने गला काटा , बताई ये वजह
In Ludhiana, lover called girl to hotel and slit her throat, gave this reason

लुधियाना में छात्रा का होटल में बुला कर प्रेमी ने गला काटा , बताई ये वजह

लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में नर्सिंग की छात्रा का उसके प्रेमी ने होटल में बुला चाकू से गला काट दिया। उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रेमी को पकड़ लिया है। उसका कहना है युवती ने उसके साथ बेवफाई की। प्राप्त जानकारी अनुसार घायल युवती बिहार की रहने वाली है और खन्ना में पीजी में रहती है। वह अंबाला में नर्सिंग कर रही है।

घायल छात्रा रानी (काल्पनिक) ने बताया आरोपी सुमित उसके पीजी के नीचे ही रहता है। वह उसके परिवार को भी जानता है। उससे उसकी अच्छी पहचान है। शनिवार सुबह उसने उसे फोन कर मार्केट में मिलने के लिए बुलाया।

सुमित ने उसे कहा कि कुछ सामान की खरीददारी करनी है। इस पर वह उसके पास चली गई। इसके बाद सुमित उसे होटल में ले गया। अचानक से यहां उसने हमला कर दिया। होटल में शोर मचाने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने खून से रंगे हाथों के साथ आरोपी सुमित को पकड़ लिया। आरोपी ने वहां लोगों के बीच कहा कि लड़की ने उससे बेवफाई की है, इसलिए उसने उस पर हमला किया है।


Leave a Reply