पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी जिलों के कमिश्नरों के साथ मीटिंग की । उन्हें निर्देश दिए कि वह लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और मौके पर उनका समाधान भी करें। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उनसे सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी प्रोग्रेस के बारे में भी समीक्षात्मक रिपोर्ट ली।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक की और पंजाब सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने को कहा गया है।