Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतसर में बार्डर पर BSF ने पाकिस्‍तानी घुसपैठिये को मार गिराया , दो एके-47 सहित कई ह‍थियार बरामद
BSF kills Pakistani intruder at border in Amritsar, seized several weapons including two AK-47s

अमृतसर में बार्डर पर BSF ने पाकिस्‍तानी घुसपैठिये को मार गिराया , दो एके-47 सहित कई ह‍थियार बरामद

अमृतसर : घुसपैठियों के लगातार मारे जाने के बावजूद पाकिस्‍तान की ओर भारत में घुसपैठ नहीं रुक रही है। बुधवार को यहां भारत-पाक सीमा पर पाकिस्‍तान की ओर से घुसपैठ हुई। सीमा पर लगी कटीली तार के पास हथियार और हेरोइन की खेप पार लगा रहे पाकिस्तानी घुसपैठियों को बीएसएफ के जवानों ने बुधवार सुबह मार गिराया। घुसपैठिए के पास से 22 किलो हेरोइन, दो एके-47, चार मैगजीन 45 जिंदा राउंड, एक लंबी प्लास्टिक की पाइप बरामद हुई है। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।

यह ऑपरेशन बीएसएफ और अमृतसर देहाती पुलिस के सहयोग से भारत-पाक सीमा पर लगी कटीली तार के पास किया गया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि बुधवार की सुबह 4:00 बजे पाकिस्तानी तस्कर हथियार और हेरोइन की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करवाने वाले हैं। सूचना पर साझा ऑपरेशन करते हुए बीएसएफ और पुलिस ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया गया। उसके पास से एक बड़े बैग में से 22 किलो हेरोइन बरामद की गईl पिछले दिनों कई घुसपैठिये सीमा पार करने के प्रयास में मारे गए हैं, लेकिन यह सिलसिला रुक नहीं रहा है।

 

source link


Leave a Reply