Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब चुनाव 2022 : भाजपा गठबंधन ने अपना 11 सूत्रीय विजन डाक्यूमेंट किया जारी
Punjab Election 2022: BJP alliance released its 11 point vision document

पंजाब चुनाव 2022 : भाजपा गठबंधन ने अपना 11 सूत्रीय विजन डाक्यूमेंट किया जारी

चंडीगढ़ : आपको बता दे कि भाजपा ,पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी (पीएलसी) और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के गठबंधन ने विधान सभा चुनाव को लेकर 11 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया है 

एनडीए के संकल्प पत्र में हरेक वर्ग के लिए कुछ न कुछ वादे किए गए हैं। इसमें राज्य के सभी बिजली उपभोक्ता को 300 यूनिट फ्री बिजली और इसके ऊपर खर्च होने वाले यूनिट को 3 रुपये प्रति यूनिट की दर से पैसा वसूल करने और 5 एकड़ तक के छोटे किसानों का कृषि कर्ज माफ करने का संकल्प एनडीए ने लिया है। वहीँ इस मोके केंद्रीय मंत्री व चुनाव में भाजपा के प्रभारी हरदीप पुरी, पीएलसी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, शिअद संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, महासचिव सुभाष शर्मा संयुक्त रूप से एक मंच पर थे और तीनों ही पार्टियों के नेताओं ने संकल्प पत्र को पढ़ा।

संकल्प :-

1. भाजपा गठबंधन ने शांति और भाईचारे को अपने एजेंडे में शिखर पर रखा है। इसमें कहा कि हम अशिष्टता के लिए जीरो टालरेंस की नीति विकसित करेंगे अभद्रता के मामलों में तेजी लाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स और फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए कानून बनेगा।

2. माफिया मुक्त पंजाब एजेंडे में दूसरे नंबर पर है।

3. नशा मुक्त पंजाब- राज्य में नशा तस्करी को रोकने के लिए सख्त कानून बनेगा

4. हर हाथ को रोजगार- सक्षम युवा योजना के तहत राज्य के प्रत्येक युवा को हर महीने कम से कम 150 घंटे काम की गारंटी दी जाएगी।

5. समृद्ध किसान: पांच एकड़ से कम भूमि वाले सभी किसानों को कृषि ऋण माफी दी जाएगी। किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी सुनिश्चित किया जाएगा।

6. स्वस्थ पंजाब – हर गांव/वार्ड में नि:शुल्क दवाएं और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ‘स्वास्थ्य क्लीनिक’ स्थापित किए जाएंगे।

7. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी का अधिकार – राज्य में स्मार्ट स्कूल स्थापित किए जाएंगे

9. विकसित पंजाब- राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास पर अगले 5 वर्षों में 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

10. सशक्त महिला- पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम के लिए सभी जिलों में विशेष महिला थाना व महिला अदालतें स्थापित की जाएंगी।

11. सबका साथ सबका विकास- बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं के लिए पेंशन की राशि बढ़ाकर 3000/- रुपये प्रतिमाह की जाएगी। सरकार में संविदा शिक्षक, चौकीदार, आंगनबाडी कार्यकर्ता समेत सभी अकुशल कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा।

 


Leave a Reply