Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में मिनिस्टर्स फ्लाईंग स्क्वायड का एक्शन, बिना स्टेट टैक्स के चल रही दो बसों का चलान, कंडक्टरों पर कार्रवाई
Punjab Punjab Government takes big action, 39 bus permits cancelled, action on orders of Transport Minister Laljit Bhullar

पंजाब में मिनिस्टर्स फ्लाईंग स्क्वायड का एक्शन, बिना स्टेट टैक्स के चल रही दो बसों का चलान, कंडक्टरों पर कार्रवाई

पंजाब : खबर है कि मिनिस्टर्स फ्लाईंग स्क्वायड द्वारा बिना टैक्स के चल रही दूसरे राज्यों की दो बसों पर 50-50 हज़ार रुपए के चालान किए गए हैं. इसके इलावा पैसे लेकर यात्रियों को टिकट न देने वाले तीन कंडक्टरों पर भी कार्रवाई की गई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि राज्य में सार्वजनिक बस सेवा को और अधिक कुशल बनाने और ट्रांसपोर्ट विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ को खत्म करने के लिए गठित किए गए मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा लुधियाना के बस स्टैंड के बाहर बसों की चैकिंग की गई. जिस दौरान राजस्थान की स्लीपर बस नंबर आर.जे. 28-पी.ए-0001 और जम्मू और कश्मीर स्लीपर बस नंबर जे.के. 02-बीजी 2099 को बिना स्टेट टैक्स के चलता पाया गया, जिनका मौके पर ही चालान किया गया.

उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड ने हिमाचल प्रदेश के पतलीकुल में पंजाब से चलने वाली बसों की जांच की जिस दौरान रूपनगर डिपो की बस नंबर पीबी-65 ए.टी-1695 के कंडक्टर अश्विनी कुमार को यात्रियों से 235 रुपये लेकर टिकट ना देने का आरोपी पाया गया. यहीं पर शहीद भगत सिंह नगर डिपो की बस पीबी-07-सीए-5458 के कंडक्टर धर्मेंद्र राम को भी यात्रियों से 140 रुपये लेने और टिकट ना देने के लिए रिपोर्ट किया गया है. इसी तरह लुधियाना में चैकिंग के दौरान जगराओं डिपो की बस पी.बी-10-जीएक्स-6842 के कंडक्टर हरमेश सिंह को भी यात्रियों से 50 रुपए लेने और टिकट ना देने के लिए रिपोर्ट किया गया है.

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा सरहिंद में की गई चैकिंग के दौरान फिरोज़पुर डिपो की बस पीबी-05-एपी 5354 को अनाधिकृत रूट पर चलती हुई मिली. उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि रिपोर्ट किए गए ड्राईवरों और कंडक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाए.

कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने विशेष तौर पर कहा कि सरकारी बस सेवा में तैनात ड्राईवर और कंडक्टर उनके परिवार का हिस्सा हैं और वह हर दुख-सुख में उनके साथ कंधे से कंधा जोड़कर खड़े हैं, लेकिन सरकारी खज़ाने को चूना लगाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.


Leave a Reply