Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर:DMA के प्रेस सचिव पर कातिलाना हमला कर लूटने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी में एफआईआर दर्ज
Jalandhar: FIR registered in police station Rama Mandi against 7 accused who attacked and robbed DMA's press secretary

जालंधर:DMA के प्रेस सचिव पर कातिलाना हमला कर लूटने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी में एफआईआर दर्ज

नशा तस्करों के खिलाफ खबरें लगाने पर किया गया था जानलेवा हमला

पत्रकार पर दोबारा हो सकता है जानलेवा हमला, पुलिस कमिश्नर पत्रकार की सुरक्षा के लिए उठाए कड़े कदम – डीएमए

जालंधर (13 जून 2023) : थाना रामा मंडी की पुलिस ने उजाला केसरी समाचार पत्र के मुख्य संपादक व डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के जिला प्रैस सचिव नीरज जिंदल गोल्डी पर कातिलाना हमला कर लूट करने वालों के खिलाफ एफ. आई. आर नंबर 163 दर्ज किया गया है।

इस एफ. आई. आर में पुलिस ने 323, 324, 341, 148, 149, 506, 382 IPC के अधीन अमरीक नगर के मुख्य आरोपी साहबी बावा, राजू कश्पय, ललित शर्मा निप्पु, शिवम, विशाल शर्मा, सुदेश शेशा पर अन्य साथियों पर लूटपाट व संगीन धाराओ के तहत हुआ मामला दर्ज कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी कुछ राजनीतिक नेताओं की शरण लिए हुए है ताकि बच बचाव हो सके।

इस मौके नीरज जिंदल ने आरोप लगाया कि चिट्टे व नशा तस्करों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर उन पर हमला किया गया है क्योकि उन की और से 09-06-2023 को एक समाचार में वार्ड नंबर 56 के अलग अलग मुहल्ले में नशा बेचने वालो के खिलाफ आवाज बुलंद की गयी थी और नशा तस्करों के खिलाफ सिंघम बने थाना रामा मंडी के एस. एच. ओ नवदीप सिंह के कार्य का नशा तस्करों, स्नैचरो. चोरो, एन.डी.पी.एस के तस्करों खिलाफ रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया था जिस कारण कातिलानआ हमला कर लूटा गया।

इस बाबत नीरज जिंदल गोल्डी ने कहा कि साहबी व उसके साथियों के पास अवैध हथियार है जो मेरी जान ले सकते है उन्होने माननीय मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान, डी.जी.पी पंजाब, पुलिस कमिशनर जालंधर से सुरक्षा की मांग की है ।

उन्होंने कहा कि अगर मेरा कोई जान माल का नुक्सान होता है तो उक्त लोग व इनका परिवार जिम्मेदार होगा।उन्होने कहा मेरे अखबार की आवाज को नशा तस्कर कभी दबा नही सकते इसके लिए चाहे वोह जो मर्जी यत्न कर लें।उन्होने कहा अब तक नशा तस्कर कई हमले कर चुके है लेकिन मेरी और अखबार की कलम को रोक नही सके।


Leave a Reply