Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में 3 बच्चियों की लाशें लोहे के ट्रंक में मिली , इस मामले में हुआ बड़ा खुलासा
Dead bodies of 3 girls found in iron trunk in Jalandhar, big revelation in this case

जालंधर में 3 बच्चियों की लाशें लोहे के ट्रंक में मिली , इस मामले में हुआ बड़ा खुलासा

जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर में 3 बच्चियों की लाशें लोहे के ट्रंक से मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गयी। मिली जानकारी अनुसार तीनों बहनें रविवार 1 अक्टूबर रात 8 बजे से लापता थीं। सोमवार सुबह लोगों ने तीनों बहनों के शव देखे। थाना मकसूदां के अधीन आते गांव कानपुर की नवी आबादी में सुबह 3 बच्चियों के शव एक लोहे के trunk में से मिले थे। लड़कियां कल सुबह से मिस थी और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। थाना मकसूदां की पुलिस कल से बच्चियों को ढूंढने में लग गई। सुबह होते ही लड़कियों के पिता सुशील मंडल तथा माता मंजू देवी ने पुलिस को सूचित किया उन्हें बच्चियों की लाशें ट्रंक में मिली हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सख्ती से पूछताश के दौरान बच्चियों के माँ बाप ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उन्होंने ही गरीबी से तंग आकर 3 बेटियों अमृता कुमारी (9), कंचन कुमारी (7) और वासु (3) को मौत के घाट उतारा था। ये बात भी सामने आई है पिता सुनील मंडल नशे का आदी है और अक्सर शराब के नशे में रहता है। सुनील मंडल के 5 बच्चे हैं। इस मामले में एस.एस.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रथम जांच में पता चला कि अमृता, साक्षी, कंचन को उसी के मां-बाप ने ही कत्ल किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


Leave a Reply