Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing GST के जॉइंट डायरेक्टर पर विजिलेंस का एक्शन, आय से अधिक संपत्ति का केस
Vigilance action on Joint Director of GST, case of disproportionate assets

GST के जॉइंट डायरेक्टर पर विजिलेंस का एक्शन, आय से अधिक संपत्ति का केस

पंजाब : खबर है कि पंजाब विजिलेंस ने एक्साइज विभाग के जॉइंट डायरेक्टर बलवीर कुमार विरदी पर शिकंजा कस दिया है। विरदी के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति और खर्च का मामला दर्ज किया है। विरदी मौजूदा समय में एक्साइज विभाग में जीएसटी विभाग देखते हैं।

विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि जांच में आया है कि साल 1 अप्रैल 2007 से लेकर 11 सितंबर 2020 तक सभी रिसोर्स से बलवीर विरदी की एक्चुअल इनकम 2,08,84,863.37 थी। जबकि उन्होंने जो चल-अचल संपत्तियां बनाई हैं उन पर 5,12,51,688.37 रुपए खर्च किए गए हैं। विरदी ने आय से 3,03,66,825 रुपए ज्यादा खर्च किए हैं। जबकि उसकी इनकम में 145.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी पाई गई।

विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि जालंधर के लम्मा पिंड निवासी एक्साइज विभाग में GST महकमा देखने वाले जॉइंट डायरेक्टर बलवीर कुमार विरदी और कुछ अन्य अधिकारियों ने GST की उगाही में भी हेराफेरी की थी। इन्होंने कुछ ट्रांसपोर्टरों, व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ मिलीभगत कर GST में घोटाला किया है।

विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर जॉइंट डायरेक्टर बलवीर कुमार विरदी जांच में शामिल होता रहा है। लेकिन जब उसे पता चला है कि सारे भेद खुल गए हैं और विजिलेंस उसे गिरफ्तार कर सकती है तो वह फरार हो गया। विजिलेंस के अधिकारी ने कहा कि छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।


Leave a Reply