Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing PM नरेंद्र मोदी के मोहाली दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट हुआ जारी
Alert issued regarding terror attack in Punjab ahead of PM Narendra Modi's visit to Mohali

PM नरेंद्र मोदी के मोहाली दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट हुआ जारी

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोहाली दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। जानकारी मिल रही है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की फिराक में है। 

वहीँ इस बारे में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को इनपुट भेजा है। जिसके बाद पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी गई है। बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को मोहाली आ रहे हैं। यहां वह टाटा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है।

बता दे पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले दिल्ली से 4 आतंकी पकड़े थे। इनमें दीपक मोगा, सन्नी ईसापुर, संदीप सिंह और विपिन जाखड़ शामिल थे। यह चारों कनाडा बैठे गैंगस्टर अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया बैठे गुरजंट जंटा के संपर्क में थे। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया था कि आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और मोगा के साथ मोहाली भी है।

इसके अलावा ये जानकारी भी सामने आई है कि पंजाब में बड़े नेता और अफसर भी आतंकियों के निशाने पर हैं। मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पंजाब पुलिस को 10 लोगों की लिस्ट भेजी थी। जिसके बाद इन सभी की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply