Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में 6 महीने की बच्ची किडनैप , बच्चा उठाने वाले गिरोह की CCTV आई सामने
6-month-old girl kidnapped in Jalandhar, CCTV footage of child lifting gang surfaced

जालंधर में 6 महीने की बच्ची किडनैप , बच्चा उठाने वाले गिरोह की CCTV आई सामने

जालंधर : पंजाब के जालंधर में बीते कल एक 6 महीने की बच्ची के किडनैप की खबर है। वहीँ बच्ची को उठा कर ले जाने वाले गिरोह की सीसीटीवी भी सामने आई है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि किडनैपर 3 थे और उनमें एक महिला शामिल थी। तीनों स्कूटी पर सवार होकर आए बच्चों के बीच से बच्ची को उठाकर ले गए।

हालांकि जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसकी क्वालिटी खराब है। सीसीटीवी में बच्चा उठाने वाले गिरोह के सदस्यों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। न ही स्कूटी का नंबर नजर आ रहा है। पुलिस उनके पहने कपड़ों, स्कूटी के कलर और जिस रूट से वह आए थे उस रूट पर लगे कुछ अन्य कैमरों को भी खंगाल कर गिरोह को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मामला विज नगर गाजी गुल्ला का है। यहां जब बच्ची को गिरोह ने उठाया उस वक्त प्रवासी ओम प्रकाश के दो बच्चे अपनी बहन को घर के बाहर झूला झूला रहे थे। वहां पर कुछ अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। किडनैपर स्कूटी पर बच्चों के पास आए। उन्होंने पहले बच्चों को अपनी बातों में लगाया। इसके बाद 6 माह की बच्ची के भाई और बहन को 500 रुपए दिए और महिला ने बच्ची को उठा लिया।

उसके बाद वह बच्ची को लेकर स्कूटी पर बैठ गई और तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर टीमों का गठन कर दिया है, जो अलग-अलग स्थानों पर इस बच्चा चोर गिरोह का पता लगा रही हैं।


Leave a Reply