Latest news
रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी

India Living News

Hot News
You are currently viewing 26 मई को घरों पर काले झंडे लहराएं अकाली वर्कर : सुखबीर बादल
Akali workers wave black flags on homes on May 26: Sukhbir Badal

26 मई को घरों पर काले झंडे लहराएं अकाली वर्कर : सुखबीर बादल

आदमपुर : शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अकाली कार्यकर्ताओं से अपील की है कि किसान आंदोलन के समर्थन में 26 मई को अपने घरों में काले झंडे लहराएं। आदमपुर के गांव कालरा में आठवें कोविड केयर सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में सुखबीर ने कहा कि किसान आंदोलन को 6 महीने हो गए हैं और केंद्र सरकार किसानों की आवाज नहीं सुन रही। 26 मई को सभी अकाली वर्कर किसानों के साथ एकजुटता दिखने के लिए अपने घरों पर काले झंडे लहराएं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी से अपील की कि किसानों से बातचीत करें व उनकी शिकायतों को तुरंत हल करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर पंजाब को फेल कर दिया है। सरकार से अपील की कि वह पहल के आधार पर किसानों से बातचीत करके कृषि कानून रद करे।

गांव कालरा के कोविड केयर सेंटर के बारे में बताया कि सेंटर में 17 बेड हैं। यहां डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। सुखबीर बादल ने कहा कि विधायक पवन टीनू के प्रयासों से कोविड केयर सेंटर खोला जा सका है जोकि डेरा संत बाबा भाग जब्बड़ के सहयोग से चलेगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में लेवल-1 के मरीजों का इलाज किया जाएगा।

 

 

source link


Leave a Reply