अमृतसर : देश के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बुधवार देर रात गोल्डन टेंपल पहुंची। नीता अंबानी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने एक पिंक रंग की चुन्नी ली और सिख मर्यादा के अनुसार अपने सिर को ढका था। यहां उन्होंने पूरे परिसर की परिक्रमा की। गुरुघर में माथा टेका। कड़ाह प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह श्री अकाल तख्त साहिब में भी नतमस्तक हुईं।