बड़ी खबर है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भयानक एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है यहां एक के बाद एक 11 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कारों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के ऊपर दूसरी कार चढ़ गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल इस घटना में किसी की मौत की कोई जानकारी नहीं है।