उत्तराखंड : खबर है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में श्रद्धालुओं से भरी एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा पिथौरागढ़ जिले के मुनिस्यारी ब्लॉक में हुआ। बताया गया है कि एक कार यहां के प्रसिद्ध होकरा मंदिर के लिए जा रही थी। कार में ड्राइवर समेत कुल 12 लोग सवार थे। इसी दौरान कार असंतुलित होकर खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी।