Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमेरिका जाने वालों के लिए अच्छी खबर , अमेरिका इस साल भारतीयों को 10 लाख से अधिक वीजा देने की तैयारी में !
America is preparing to give more than 1 million visas to Indians this year.

अमेरिका जाने वालों के लिए अच्छी खबर , अमेरिका इस साल भारतीयों को 10 लाख से अधिक वीजा देने की तैयारी में !

वाशिंगटन : अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। खबर है कि अमेरिका इस साल भारतीयों को 10 लाख से अधिक वीजा जारी करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बता दे बाइडन प्रशासन में दक्षिण एशिया के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। उन्होंने भरोसा दिया कि बाइडन प्रशासन उन सभी भारतीयों के लिए छात्र वीजा की प्रक्रिया को इस गर्मी में पूरा कर देगा, जिनके विद्यालय सितंबर से शुरू होने हैं। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने इस सप्ताह कहा कि वे कार्य वीजा को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। गौरतलब है कि भारत के IT पेशेवरों के बीच एच-1बी और एल वीजा की काफी मांग है।

एच-1बी वीजा गैर-अप्रवासी वीजा है, जिससे अमेरिकी कंपनियों को खास विशेषज्ञता वाले पेशेवरों में विदेशी कामगारों की भर्ती करने की अनुमति मिलती है।प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर करती हैं. लू ने कहा, ‘हम इस साल दस लाख से अधिक वीजा जारी करने के रास्ते पर हैं. यह हमारे लिए रिकॉर्ड संख्या है.


Leave a Reply