Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में संतोख चौधरी के घर पहुंचे नवजोत सिद्धू , पूर्व सांसद के निधन पर जताया शोक
Navjot Sidhu reached Santokh Chowdhary's house in Jalandhar, condoled the death of former MP

जालंधर में संतोख चौधरी के घर पहुंचे नवजोत सिद्धू , पूर्व सांसद के निधन पर जताया शोक

जालंधर : बता दे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को जालंधर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सांसद संतोख चौधरी परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सांसद के निधन पर शोक जताया। उनकी पत्नी और जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी कर्मजीत कौर और उनके विधायक बेटे विक्रमजीत चौधरी को सांत्वना दी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर और उनके बेटे के साथ उपचुनाव को लेकर बातचीत भी की।

इसके बाद सिद्धू ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में माफिया राज को खत्म करने का दंभ भरकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के शासन में पूरी तरह से माफिया राज चल रहा है। राज्य में रेत से लेकर शराब माफिया पूरी तरह से हावी है। सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह सत्ता में आने के बाद महिलाओं के खाते में 1000 रुपए हर डालेंगे, ताकि महिलाएं अपना खर्च चला सकें। उन्होंने कहा कि महिलाएं केजरीवाल के 1000 रुपए का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में जितनी भी योजनाएं लागू की जा रही हैं, उनका बजट एलोकेशन तक नहीं है।


Leave a Reply