Latest news
पंजाब पुलिस शुरू करेगी ऑपरेशन प्रहार 2.0 : 12 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा AAP नेता लक्की ओबरॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार पंजाब में बड़ी वारदात : महिला की गोलियां मारकर हत्या जालंधर में दिन दिहाड़े लूट की बड़ी घटना : 19 लाख रुपये लूट कर लुटेरे फरार जालंधर के मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या कलयुगी पिता ने अपनी ही 5 साल की बेटी की हत्या कर दी , पुलिस ने किया काबू संसद परिसर के बाहर राहुल गांधी -रवनीत बिट्टू में तीखी बहस मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा के खुले द्वार बिक्रम मजीठिया नाभा जेल से बाहर आए, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी कल ज़मानत Breaking News : बिक्रम मजीठिया को SC से मिली जमानत, बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने की थी आज मुलाक़ात

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में देर रात नकाबपोश युवकों ने महिला कांग्रेस पार्षद की घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़े
In Jalandhar late night, masked youths broke the glass of a car parked outside the house of a woman Congress councilor.

जालंधर में देर रात नकाबपोश युवकों ने महिला कांग्रेस पार्षद की घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़े

जालंधर : महानगर में शुक्रवार रात को कुछ नकाबपोश लोगों ने कांग्रेस की महिला पार्षद की घर के बाहर खड़ी कार ईंटें मारकर तोड़ दी। इसका पता शनिवार सुबह चला। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह सारा वाक्या CCTV कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कार तोड़ने वालों की तलाश शुरू कर दी है। महिला पार्षद का आरोप है कि उनकी शिकायत पर 4 दिन से पुलिस इलाके में नशा तस्करों पर रेड कर रही है। इसी रंजिश के चलते उनकी कार तोड़ी गई।

वार्ड 65 से कांग्रेसी पार्षद अंजलि भगत ने बताया कि कुछ दिन पहले विधायक बावा हैनरी उनके यहां आए थे। तब उन्होंने शिकायत की थी कि उनके वार्ड में आते गांधी कैंप व अन्य इलाकों में काफी नशा बिक रहा है। विधायक के सामने मामला उठने के बाद 4 दिन से पुलिस लगातार वहां रेड कर रही है। इसके अलावा पक्की नाकाबंदी कर चेकिंग भी की जा रही है। इसी वजह से नशा तस्करों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। इसके बारे में उन्होंने पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवा दी है।

कांग्रेस पार्षद अंजलि ने कहा कि उन्होंने फुटेज चैक की तो उसमें दो चौकों पर 6 आरोपी नजर आ रहे हैं। उन्हें शक है कि इन्हीं लोगों ने उनकी कार तोड़ी है। उन्होंने पुलिस को फुटेज सौंप दी है। अंजलि ने कहा कि वह अपराधियों के इस तरह की हरकतों से डरने वाली नहीं हैं। अपने वार्ड में नशे के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी।

 

 

source link


Leave a Reply