पंजाब : जानकारी मिली है कि नवजोत सिंह सिद्धू की कल पटियाला जेल से रिहाई होने जा रही है। सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बारे जानकारी दी है। बता दे नवजोत सिंह सिद्धू रोड रेज मामले में एक साल से पटियाला जेल में बंद हैं। रोडरेज के 34 वर्ष पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई 2022 को सिद्धू को एक वर्ष की बामुशक्कत सजा का फैसला सुनाया था और 20 मई को सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था।