Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing 24,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा पटवारी काबू
Vigilance nabs Patwari under charges of taking bribe of Rs 24,000

24,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा पटवारी काबू

चंडीगढ़, 27 मार्च : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान राजस्व हलका नवांशहर, जि़ला एस.बी.एस. नगर में तैनात पटवारी प्रेम कुमार को 24,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जाँच के उपरांत उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध यह मामला दर्ज किया गया है।  

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह निवासी करनाना, तहसील बंगा ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पिता और उसके चाचा जी की ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले किस्तों में 24,000 रुपए रिश्वत के तौर पर लिए हैं।  

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने सारी बातचीत अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर ली है, जब दोषी पटवारी रिश्वत की माँग कर रहा था।  

प्रवक्ता ने आगे कहा कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने उक्त शिकायत में लगाए दोष की जाँच की और रिश्वत मांगने और लेने के दोषी पाए जाने के उपरांत उपरोक्त राजस्व विभाग के कर्मचारी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार सम्बन्धी मुकदमा दर्ज किया है और इस मामले की आगे की जाँच जारी है।


Leave a Reply