Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में 5 जनवरी को सभी टोल बंद करने का भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने किया ऐलान

पंजाब में 5 जनवरी को सभी टोल बंद करने का भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने किया ऐलान

चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब में 5 जनवरी को सभी टोल बंद करने का भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने ऐलान कर दिया है। यह सभी टोल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद किए जाएंगे। भाकियूं एकता उगराहां ने यह फैसला किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के मांग पत्र पर सहमति जताते हुए लिया है।

भाकियूं एकता उगराहां के प्रदेश सेक्रेटरी शिंगारा सिंह मान ने कहा कि किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा पहले से पंजाब के 18 टोल 15 जनवरी तक फ्री किए गए हैं। पंजाब की मान सरकार भी केंद्र सरकार और पिछली सरकारों की तरह कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में हो गई हैं। इसका बड़ा उदाहरण जीरा फैक्ट्री का दिया गया।

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रही है। किसान संगठन राज्य सरकार से कृषि ऋण माफ करने, फसलों के लाभकारी मूल्य और फसलों को नुकसान के मुआवजे सहित अन्य विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की मांग कर रहा है।


Leave a Reply