अमृतसर : पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रहे पुलिस ऑपरेशन पर केंद्रीय एजेंसियों ने भी पूरी नजर बना रखी है। तीन दिन से चल रहे कार्रवाई के दौरान जहां ग्राउंड जीरो पर अमृतपाल के समर्थकों की धरपकड़ जारी है वहीं सोशल मीडिया पर उसे लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट लगातार बैन किये जा रहे हैं। वहीँ पंजाब से लोकसभा के सांसद सिमरनजीत सिंह मान का ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया है । बताया जा रहा है सिमरनजीत मान ने अमृतपाल और बाकी खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ चल रहे पुलिस ऑपरेशन की निंदा करते हुए भड़काऊ बातें कही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।