चण्डीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। राहुल गांधी के नाम आज 2 पन्नों का पत्र लिखने के साथ ही उनका कांग्रेस से नाता टूट गया है। ट्विटर पर राहुल गांधी को टैग करते हुए मनप्रीत ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीँ इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है।