Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कल से सभी सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय बदल जाएगा
Timings of government offices changed in Punjab, will open from 9 am to 5 pm from July 17

पंजाब में कल से सभी सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय बदल जाएगा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों के तहत कल से सभी सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय बदल जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ में स्थित सभी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है जिस संबंधी अधिसूचना जारी की गई है। 2 मई, 2023 से सभी सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे , यह आदेश 15 जुलाई, 2023 तक लागू रहेंगे।

प्राप्त जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पतालों के समय कोई तबदीली नहीं की गई है। सरकारी अस्पताल पहले की तरह सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे। इस संबंधी आदेश भी जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं लोगों को 24 घंटे तक मिलेगी, जिसे तुरन्त प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके अलावा लोग किसी तरह की मेडिकल हेल्प के लिए विभाग के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Leave a Reply