Latest news
जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में सड़क किनारे खड़ी कार से 68 लाख रुपए चोरी
68 lakh stolen from a car parked on the roadside in Ludhiana

लुधियाना में सड़क किनारे खड़ी कार से 68 लाख रुपए चोरी

लुधियाना : बड़ी खबर मिल रही है कि लुधियाना में बुधवार देर शाम एक गाड़ी से 68 लाख रुपए चोरी हो गए। घटना लुधियाना के समराला चौक पर हुई। बताया जा रहा है कि कार का ड्राइवर समराला चौक के पास गाड़ी सड़क पर लगाकर किसी काम से गली के अंदर गया था। कुछ देर बाद वह लौटा तो गाड़ी के ड्राइवर साइड वाले पिछले दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था और सीट पर रखा पैसों वाला बैग गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मिली जानकारी अनुसार जिस गाड़ी से यह रकम चुराई गई, वह चंडीगढ़ के एक व्यापारी की बताई जा रही है। कार ड्राइवर गुरप्रीत ने बताया कि वह किसी काम से लुधियाना आया था। उसके मालिक चंडीगढ़ में रहते हैं और इन दिनों उनकी कोठी का काम चल रहा है। वह पहले भी कई बार पेमेंट लेने के लिए लुधियाना आता-जाता रहा है।


Leave a Reply