Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing शंभू बार्डर पर माहौल तनावपूर्ण, किसान और पुलिस हुई आमने सामने…फैंके आंसू गैसे गोले
The atmosphere at Shambhu border is tense, farmers and police came face to face... tear gas shells were thrown

शंभू बार्डर पर माहौल तनावपूर्ण, किसान और पुलिस हुई आमने सामने…फैंके आंसू गैसे गोले

पंजाब : पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। किसानों को हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री के बैरिकेड पर रोक लिया गया है। किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। शंभू बार्डर पर पिछले 9 महीने से डटे पंजाब के किसानों ने आज दिल्ली की और पैदल मार्च शुरू किया। हरियाणा बार्डर पर शंभू बार्डर से 101 किसानों के एक समूह ने शुक्रवार को दिल्ली की ओर पैदल मार्च शुरू किया। इसी बीच माहौल तनावपूर्ण होता दिखाई दिया जब, कुछ मीटर बाद बड़ी संख्या में बैरिकेड लगाकर किसानों को रोक दिया गया। हरियाणा पुलिस ने किसानों को आगे नहीं बढ़ने के लिए कहा और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत लगाए गए निषेधाज्ञा का हवाला दिया। आपको बता दें कि इसी के साथ ही अंबाला जिला प्रशासन ने जिले में 5 या अधिक लोगों के अवैध रूप से एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। किसान फसलों MSP की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मार्च कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मार्च शुरू होने के साढ़े 3 घंटे के बाद किसान शंभू बार्डर से पीछे हट रहे हैं। इस दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि, उनके काफी नेती इस दौरान घायल हो गए, जिस कारण जत्थे को वापस बुला लिया है। दिल्ली मार्च का फैसला कुछ समय बाद लिया जाएगा। गौरतलब है कि किसानों के मार्च के दौरान हरियाणा बार्डर पर पुलिस ने कंटीले तार, बेरिकेड्स लगा दिए, जिसे किसानों ने आगे बढ़ते हुए उखाड़ दिया। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने किसानों को चेतावनी देते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें 7 किसान गंभीर घायल हो गए हैं।


Leave a Reply