Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing होशियारपुर में SHO से परेशान होकर ASI ने खुद को गोली मारकर की सुसाइड, मरने से पहले वीडियो बना किया दर्द बयां
Disturbed by SHO in Hoshiarpur, ASI shot himself and made a video before dying, narrating the pain

होशियारपुर में SHO से परेशान होकर ASI ने खुद को गोली मारकर की सुसाइड, मरने से पहले वीडियो बना किया दर्द बयां

होशियारपुर : बड़ी खबर क़ि पंजाब के होशियारपुर में पुलिस के एक ASI ने SHO से दुखी होकर अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है । वहीँ आत्महत्या से पहले ASI सतीश कुमार ने अपनी वीडियो बनाई। इस वीडियो में ASI ने पुलिस थाना टांडा के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ पर कई संगीन आरोप लगाए। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली।

मृतक पुलिस कर्मी पुलिस थाना हरयाणा (होशियारपुर) में तैनात था। सामने आई वीडियो में एएसआई सतीश ने कहा कि पुलिस थाना टांडा में तैनात एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने उसे ना केवल सबके सामने जलील किया बल्कि अश्लील गालियां भी निकालीं।

पुलिस थाने में ही आत्महत्या करने वाले ASI ने सिर्फ वीडियो ही नहीं बनाई बल्कि एक सुसाइड नोट भी लिखकर थाने में छोड़ा है। ASI ने जो भी आरोप लगाए हैं या सुसाइड नोट लिखा है यह सब उसने थाना हरयाणा में पिछले दिनों टांडा के एसएचओ द्वारा की गई चेंकिग के बाद लिखा है। इसके बाद ही उसने आत्महत्या की है । वहीँ मरने वाले एएसआई के भाई व परिजनों ने कहा कि उनके भाई सतीश की मौत के लिए एसएचओ ओंकार सिंह जिम्मेवार है।उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 


Leave a Reply