Latest news
पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में AAP विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के ठिकानों पर ED की रेड
ED raids on the premises of AAP MLA Jaswant Singh Gajjanmajra in Punjab

पंजाब में AAP विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के ठिकानों पर ED की रेड

अमरगढ़ : प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने वीरवार को आम आदमी पार्टी के अमरगढ़ से विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा पर रेड की। यह रेड गज्जनमाजरा के स्कूलों, रीयल एस्टेट और फैक्ट्री में हुई है। विधायक के करीबी 12 लोगों के यहां भी ED की टीम जांच कर रही है। हालांकि अभी रेड के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। विधायक गज्जनमाजरा पर 40 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप है। जिसमें पहले भी CBI ने विधायक के ठिकानों पर रेड की थी।

आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने 2011 से 2014 के बीच 4 किश्तों में बैंक से लोन लिया था। यह लोन करीब 40.92 करोड़ का था। बैंक की लुधियाना ब्रांच ने इस बारे में CBI से शिकायत की। जिसमें कहा गया कि गज्जनमाजरा ने जिस मकसद के लोन लिया था, उसकी जगह किसी दूसरी जगह इसका इस्तेमाल किया। पिछली बार रेड में CBI को 94 साइन किए ब्लैंक चेक और कई आधार कार्ड भी मिले। करीब 16.57 लाख का कैश बरामद हुआ।


Leave a Reply