Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर ने आदमपुर सिविल एयरपोर्ट का दौरा किया
Deputy Commissioner visits Adampur Civil Airport

डिप्टी कमिश्नर ने आदमपुर सिविल एयरपोर्ट का दौरा किया

टर्मिनल की इमारत एवं अप्रोच रोड के निर्माण कार्य की समीक्षा की
बताया कि इस महीने के अंत तक टर्मिनल का निर्माण हो जाएगा पूरा

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आदमपुर सिविल एयरपोर्ट का दौरा करते वहां नए टर्मिनल के चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की और एयरपोर्ट एप्रोच रोड योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हवाई अड्डे पर 83.12 करोड़ रुपये की लागत से नई टर्मिनल इमारत को बनाया जा रहा है, जहां अति आधुनिक बुनियादी ढाँचे, वीआईपी लाउंज, नए आगमन और प्रस्थान गेट सहित उच्च श्रेणी की सुविधाए मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक टर्मिनल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने टर्मिनल के पीछे की पार्किंग की भी समीक्षा की, जो रनवे से जुड़ी होगी।

जसप्रीत सिंह ने एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क के चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि योजना को समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि एप्रोच रोड के बनने से उन यात्रियों को काफी सुविधा होगी, जिन्हें एयरपोर्ट जाने के लिए गांवों से नहीं गुजरना पड़ेगा।

इस बीच हवाईअड्डे के अधिकारियों ने शहर में अवैध कब्जे का मामला भी डिप्टी कमिश्नर के समक्ष उठाया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस बीच डिप्टी कमिश्नर ने हवाई अड्डे पर उड़ानें जल्द शुरू करने को लेकर भी हवाईअड्डा अथॉरिटी से चर्चा की।

इस मौके पर एसडीएम जै इंदर सिंह, एसडीएम बलबीर राज सिंह, डायरेक्टर एयरपोर्ट कमलजीत कौर, एक्सियन पीडब्ल्यूडी बी.एस. तुली और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद थे।

 


Leave a Reply