Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : खनन माफिया ने DSP पर डंपर चढ़ाया, मौके पर हुई मौत , मचा हड़कंप
Mining mafia crushes DSP with dumper, death on the spot

BIG NEWS : खनन माफिया ने DSP पर डंपर चढ़ाया, मौके पर हुई मौत , मचा हड़कंप

नूंह : बड़ी खबर है कि हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को खनन माफियाओं ने DSP पर डंपर चढ़ा दिया। बता दे DSP सुरेंद्र सिंह यहां छापा मारने आए थे। डंपर की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया।

वहीँ पुलिस और DSP की हत्या में शामिल खनन माफिया के बीच पंचगांव की पहाड़ी पर किले में एनकाउंटर हुआ। मिली जानकारी अनुसार इस एनकाउंटर में डंपर के क्लीनर के पैर में गोली लगी। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने क्लीनर इकरार को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ आरोपी ड्राइवर को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

बता दे पुलिस को पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। DSP सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर रेड मारने पहुंचे थे।डीएसपी सुरेंद्र सिंह हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर के रहने वाले थे। वे 12 अप्रैल 1994 को हरियाणा पुलिस में ASI के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस से अब 31 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी।

सीएम मनोहर लाल ने DGP और SP नूंह से घटना की जानकारी ली। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। खट्टर ने सुरेंद्र सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी देने की घोषणा की है। वहीँ नूंह में DSP सुरेंद्र सिंह हत्या के मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जितनी फोर्स लगानी पड़े, लगाएंगे पर खनन माफियाओं को बख्शेंगे नहीं।

 


Leave a Reply