Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में Night Curfew में भी अपराधी बेखौफ , एक ही रात में 2 मर्डर व पेट्रोल पंप लूट से दहला जालंधर
jalandhar-two-murder-and-petrol-pump-looted-during-night-curfew

जालंधर में Night Curfew में भी अपराधी बेखौफ , एक ही रात में 2 मर्डर व पेट्रोल पंप लूट से दहला जालंधर

जालंधर ( सनी ): जालंधर में कोरोना से बचाव के लिए लगे नाइट कर्फ्यू के दौरान भी अपराधियों के होसले बुलंद हैं। पुलिस विभाग जहां मुस्तैद होने के दावे करता है, तो वहीं आए दिए हत्या, लूट व चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। जिले में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार रात को भी शहर के बस्ती बावा खेल इलाके में एक नाबालिग युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और जिंदा रोड पर नाले में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव पर तेजधार हथियारों के निशान है। वहीं होशियारपुर रोड पर स्थित जिले के कठार इलाके में बदमाशों ने पेट्रोल पंप लूट लिया।

बस्ती बावा खेल के न्यू राज नगर की ठेके वाली गली में 17 वर्षीय धर्मप्रीत अटवाल पुत्र सतपाल की सोमवार रात साढ़े नौ बजे लोहे की राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या किसने की, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। जिंदा रोड पर नाले में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर तेजधार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं।पुलिस ने मोके पर पहुँच शव बाहर निकलवाया। दूसरी तरफ होशियारपुर रोड स्थित कठार में आइ ट्वंटी कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप लूट लिया। पुलिस पंप और आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

 

source link


Leave a Reply