Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing रेहड़ी पर कपड़े बेचने वाले की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी AK-47 लेकर तैनात, जानिए पूरा मामला
Two policemen deployed with AK-47 to protect the seller of clothes at the street, know the whole matter

रेहड़ी पर कपड़े बेचने वाले की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी AK-47 लेकर तैनात, जानिए पूरा मामला

UP (एटा) : हैरान करने वाली खबर मिली है कि एटा में एक कपड़े बेचने वाले व्यक्ति को दो कांस्टेबल सुरक्षा के लिए मिले हुए हैं। बता दे कि व्यक्ति कपड़े बेचने के लिए अपने ठेले पर कपडे बेच रहा है। वहीं, दो गनमैन AK-47 लेकर उसकी सुरक्षा में पीछे खड़े हैं। इसे देख लोग हैरान हो रहे है। बता दे दरअसल, कपड़े का ठेला लगाने वाले रामेश्वर दयाल को पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह से जान का खतरा है।

मिली जानकारी अनुसार रामेश्वर ने जमीन विवाद के बाद दोनों के खिलाफ 2014 में जाति सूचक गालियां देने और बंधक बनाकर बैनामा कराने के मामले में शिकायत की थी। तब से वो अपनी जमीन के लिए लड़ाई लड़ रहा है। अब जब वो मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचा, तो जज ने उनको सुरक्षा देने की बात कही।

वहीँ इस मामले में अलीगंज सीओ राजकुमार सिंह ने कहा “हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। जज की ओर से सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका पालन करते हुए सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। अब दो कांस्टेबल सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।”

प्राप्त जानकारी मुताबिक दोनों सुरक्षाकर्मी कोर्ट के अगले आदेश तक रामेश्वर दयाल की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

 


Leave a Reply