Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing दुखद खबर : मां वैष्णो देवी कटरा भवन के मुख्य पुजारी का निधन
How to book battery car and helicopter for the journey of Mata Vaishno Devi

दुखद खबर : मां वैष्णो देवी कटरा भवन के मुख्य पुजारी का निधन

कटड़ा : दुखद खबर मिली है कि मां वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी अमीरचंद नहीं रहे। मिली जानकारी अनुसार आज शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमीरचंद पुजारी अपनी दिनचर्या के मुताबिक सुबह करीब 5:00 बजे उठे और सुबह पूजा अर्चना करते समय अचानक से उनके सीने में तेज दर्द उठा। इसके बाद परिजनों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल पहुंचाया। जांच करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि 85 वर्षीय अमीरचंद पुजारी तीन-चार दिन पहले ही मां वैष्णो देवी के भवन पर मां वैष्णो देवी की दिव्य आरती करने के उपरांत कटड़ा स्थित अपने निवास स्थान लौटे थे। बता दे कि अमीरचंद पुजारी अपने पीछे अपनी पत्नी कैलाशी देवी बेटा लोकेश पुजारी, नरेश पुजारी के साथ ही भरा पूरा परिवार छोड़ गए। वहीँ अमीरचंद जी के निधन का समाचार मिलते ही कटड़ा में शोक की लहर दौड़ गई है।

 


Leave a Reply