Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing मशहूर गायक दलेर मेहंदी गिरफ्तार, पटियाला कोर्ट ने भेजा जेल, पढ़े जानकारी
Famous singer Daler Mehndi arrested, Patiala court sent to jail, read information

मशहूर गायक दलेर मेहंदी गिरफ्तार, पटियाला कोर्ट ने भेजा जेल, पढ़े जानकारी

पटियाला : बड़ी खबर है कि पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि दलेर मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। उन्हें इस मामले में पहले दो साल की कैद हुई थी। वहीँ इस सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि वहां भी सजा बरकरार रखी गई। इसके बाद अब उन्हें गुरुवार को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इसके बाद दलेर मेहंदी को पटियाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार साल 2003 में थाना सदर पटियाला की पुलिस ने गांव बलवेड़ा के रहने वाले बख्शीश सिंह की शिकायत पर दलेर मेहंदी, उनके भाई श्मशेर सिंह, ध्यान सिंह, बुलबुल मेहता के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया था। वहीँ बख्शीश सिंह ने शिकायत की थी कि दलेर मेहंदी ने उससे विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये लिए थे, लेकिन बाद में न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।

 


Leave a Reply