Latest news
पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : गुजरात में भारी बारिश के चलते 6 जिलों में आई बाढ़, स्कूल-कॉलेज बंद
Big news: Due to heavy rains in Gujarat, floods occurred in 6 districts, schools and colleges closed

बड़ी खबर : गुजरात में भारी बारिश के चलते 6 जिलों में आई बाढ़, स्कूल-कॉलेज बंद

नई दिल्ली : आपको बता दे देश में हिमाचल प्रदेश से लेकर केरल तक भारी बारिश हो रही है। वहीँ भारी बारिश के चलते गुजरात के दक्षिण और मध्य के 6 जिले छोटा उदेपुर, डांग, नर्मदा, वलसाड, नवसारी और पंचमहाल में बाढ़ आ गई है जिसके कारण स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी बारिश का हाई अलर्ट है।

वहीँ दिल्ली-एनसीआर में भी सोमवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। वहीँ मौसम विभाग ने कहा है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना समेत 25 राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। वहीँ महाराष्ट्र के रत्नागिरि समेत 4 जिलाें में ऑरेंज और 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बता दे कि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्राप्त जानकारी अनुसार NDRF की 13 और SDRF की 16 प्लाटून की टीमें तैनात की गई हैं। वडोदरा से SDRF की 1 प्लाटून मदद के लिए छोटा उदयपुर भेजी गई है। छोटा उदेपुर से 400, नवसारी में 550,वलसाड में 470 लोगों सहित राज्य में 3250 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।वहीँ दूसरी तरफ बिहार, झारखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाके अभी बारिश को तरस रहे हैं।

 


Leave a Reply