Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर ने डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से माँगा सहयोग
Deputy commissioner seeks cooperation from people to stop the spread of dengue

डिप्टी कमिश्नर ने डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से माँगा सहयोग

जालंधर : डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने आज नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों को आने वाले दिनों में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उन लोगों का चालान करने के भी निर्देश दिए,जिनके घरों में डेंगू मच्छर का लारवा पाया जाए।

डिप्टी कमिशनर ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रशासन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव उपाय करेगा। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को पानी, बर्तन, टिन, बोतल, फ्रिज, कूलर, टायर, पानी के कंटेनर और बर्ड फीडर सहित मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए और बाद में यदि वे ध्यान न दें तो उनके चालान किए जाए।

घनश्याम थोरी ने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वेक्षण करने और लारवा वाले स्थलों की जांच के लिए नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अन्य स्थानीय नगर परिषदों की संयुक्त टीमों का गठन किया जाए। डिप्टी कमिशनर ने इस अवसर पर सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए ताकि इन जगहों पर मच्छरों की पैदावार न हो सके। उन्होंने लोगों से अपने घरों में मच्छरों को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए अपना पूरा सहयोग देने की भी अपील की।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर वीरेंद्र पाल सिंह बाजवा व मेजर अमित सरीन, एसडीएम बलबीर राज सिंह, लाल विश्वास बैंस और रणदीप सिंह हीर, सहायक कमिशनर हरजिंदर सिंह जस्सल, पंकज बंसल, सहायक सिविल सर्जन डा. वीरिंदर कौर थिंद आदि मौजूद थे।

 


Leave a Reply