Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला की ओर से भारतीय कैनल क्लब की अगुवाई में ऑल ब्रीड ओपन डॉग शो करवाया गया
All Breed Open Dog Show was organized by Pushpa Gujral Science City Kapurthala under the leadership of Canal Club of India

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला की ओर से भारतीय कैनल क्लब की अगुवाई में ऑल ब्रीड ओपन डॉग शो करवाया गया

कपूरथला : पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला की ओर से भारतीय कैनल क्लब की अगुवाई में पालतू जानवरों व इनके विकास की विज्ञान बारे जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से 13वां व 14वां ऑल ब्रीड ओपन डॉग शो करवाया गया।

इस डॉग शो के माध्यम से हमारे आसपास पाई जाती कुत्तों की नसलों को आसान ढंग से समझा जा सकता है। इस मौके 40 प्रजातियों के 300 के लगभग कुत्तों (जर्मन शैफड, लैबरेडोर रिटव्हीलर, डाबरमैन पिनचर, अमेरिकन बुलडॉग, बॉक्सर, रोटव्हीलर ग्रेट डेन आदि) ने भाग लिया। इस मौके यूक्रेन से ओलगा के हिमलेविसकाया, कोलकाता से प्रदीप गोस व कोटकपुरा से डा.अंकित छिब्बर की टीम ने कुत्तों के हुए मुकाबलों की जजमेंट की। इस डॉग शो में एसएसपी कपूरथला दयामा हरीश ओम प्रकाश मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी जिंदगी में इस पालतू जानवर का अहम स्थान है। डॉग शो असल में कुत्तों के खेल मुकाबले है। जिसमें हर कुत्ते की शुद्ध नसल का प्रदर्शन किया जाता है। जो सबंधित नसल के मापदंडों अनुसार होना चाहिए। हर कुत्ते की सबसे बढ़िया नसल के नमूने जीत व हार निर्धारित करते है। इन कुत्तों की मदद से चोरियां, धमाके गैर कानूनी नशों समेत दूसरे अपराधों का पता लगाया जाता है।

साइंस िसटी की डायरेक्टर जनरल डा.नीलिमा जेरथ ने कहा कि पालतू जानवरों व पौधों का मानव सभ्यता व सभ्याचार में महत्वपूर्ण स्थान है। विश्व कैनन क्लब की ओर से कुत्तों की 339 शुद्ध प्रजातियों की पहचान की गई है। जिन्हें 10 ग्रुपों में बांटा गया है। कुत्ते पालतू जानवरों में से सबसे अहम है। क्योंकि इनकी बहुत सी नसलें हमारे साथ खेलने, काम करने, शिकार करने व खिलौनों के तौर पर प्रयोग की जाती है। इस दौरान साइंस सिटी में कुत्तों के जीन पूल व घरेलू जैविक विभिन्नता की जानकारी सबंधी एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

साइंस िसटी के डायरेक्टर डा.राजेश ग्रोवर ने कहा कि धरती पर पाए जाने वाले दूसरे जानवरों से कुत्ते हमारे सबसे नजदीक है। सदियों से ही हमारे समाज में इसकी अहम भूमिका रही है। यह जानवर हमारा सलाहकार, साथी, खेलों व कामकाज में सहयोगी होने के साथ-साथ हमारे लिए अध्यापक के रुप में भी काम करता है। उन्होंने कहा कि कुछ खास कार्यों व उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कुत्तों का पालन पोषण किया जाता है।

 


Leave a Reply