Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे जालंधर के इस वार्ड के लोग, सीवरेज के पीने में जी रहे नरक का जीवन
The people of this ward of Jalandhar will boycott the assembly elections, living the life of hell in drinking sewerage

विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे जालंधर के इस वार्ड के लोग, सीवरेज के पीने में जी रहे नरक का जीवन

जालंधर – बेशक पूरे पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी चल रही है लेकिन जालंधर का एक वार्ड की बदतर हालत से मजबूर वार्डवासियों ने घोषणा की है कि अगर हालत नहीं सुधरी तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। नार्थ विधानसभा हलका के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 65, गांधी कैंप कबीर मंदिर वाली गली में लोग काफी दिनों से सीवरेज के गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं।

इस समस्या के हल के लिए इलाकावासी अपने प्रयासों से हल करवाने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन समस्या फिर पैदा हो जाता है।

 

लोगों का कहना है कि वे बार-बार अपनी जेब से पैसे लगाकर कब तक समस्या हल करवाते रहेंगे। इलाकावासियों ने कहा कि अगर जल्दी इलाके की सफाई नहीं करवाई गई तो आने वाले चुनाव में बायकाट किया जाएगा। सीवरेज का गंदा पानी गलियों में भरा रहता है और धीरे-धीरे लोगों के घरों में पहुंच जाता है।

लोगों के ड्राइंग रूम, बेडरूम और किचन में सीवेरज का बदबूदार पानी घुस जाने से लोग परेशान हो चुके हैं। यहां तक कि बच्चों का स्कूल तक जाना मुश्किल हुआ पड़ा है। गलियों से लोगों का निकलना तक मुश्किल है और इलाके में बीमारियां फैलने का पूरा डर हाै। लोगों का कहना है कि हमें लगता है कि हमने इन गलियों में मकान खरीदकर गलती कर ली है क्योंकि दिन रात गंदे पानी की बदबू हमारी परेशानी की वजह बनी हुई है।

 


Leave a Reply