Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 52 साल का टूटा रिकार्ड , जानिए आने वाले दिनों का हाल
Scorching heat will haunt this time, Center alerts states

पंजाब में भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 52 साल का टूटा रिकार्ड , जानिए आने वाले दिनों का हाल

लुधियाना : पंजाब में भीषण गर्मी ने लोगों पसीने छुड़ा दिए है। वहीँ रविवार काे माैसम के तेवर और तल्ख नज़र आ रहे है । वहीँ लू और प्रचंड गर्मी के कारण शनिवार को कई जिलों में तापमान मई महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और 52 साल में पहली बार मई के पहले 15 दिन में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया । मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। बता दे कि शनिवार को मुक्तसर पंजाब में सबसे गर्म रहा और यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीँ इसके अलावा बठिंडा में 46, अमृतसर में 45.6, फिरोजपुर में 45.5, होशियारपुर में 45.3, बरनाला में 45.1 और लुधियाना में 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 44.1 से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को लू चलेगी और कई जिलों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके अलावा सोमवार से हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से माझा और दोआबा क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। कुछ जगह गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं मंगलवार को पूरे पंजाब में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

 


Leave a Reply