Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में 191 पुलिस थानों के मुंशी बदले , 2 साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर थे तैनात

पंजाब में 191 पुलिस थानों के मुंशी बदले , 2 साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर थे तैनात

पंजाब : पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। वहीँ पंजाब सरकार के आदेशों पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के 191 पुलिस थानों में मुंशियों के तबादले किए हैं। जानकारी के मुताबिक तबादले किए हुए सभी मुंशी 2 साल से अधिक समय से एक स्थान पर तैनात थे।

पंजाब के थानों के मुंशियों की तबादले की जानकारी खुद वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने एक प्रेसकॉन्फ्रैंस में दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा फैसला लिया गया था कि कोई मुंशी 2 साल से अधिक समय तक एक ही थाने में तैनात नहीं रहेगा। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए थानों के मुंशियों की तबादले किए गए हैं।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आगे बताया कि काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि पंजाब के पुलिस थानों में मुंशी को छोड़कर SHO, SSP व DSP के तबादले किए जाते हैं। ऐसे में मुंशी कई सालों से एक ही थाने में तैनात रहते हैं, जिनकें 8-10 साल का समय हो गया था। ऐसे में भ्रष्टाचार का भी आंदेश रहता है। इसी के चलते पंजाब सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 191 थानों के मुंशी बदल दिए हैं।


Leave a Reply