Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘बारहवीं कक्षा हेतु विदायगी-समारोह’ का आयोजन
Organized 'Farewell Ceremony for Class XII' in Shiv Jyoti Public School

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘बारहवीं कक्षा हेतु विदायगी-समारोह’ का आयोजन

जालंधर (अनुराग ) :

● श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन) जी के नेत्तृत्व में एवं डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट) जी के प्रोत्साहन से, प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी के निर्देशन में दिनांक 23 अप्रैल 2022 को विद्यालय में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों हेतु ‘विदायगी-समारोह’ का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। चेतन शर्मा व मिलनदीप सिंह ने विभिन्न कविताओं के माध्यम से स्कूल में बिताए अपने खट्टे-मीठे पल सभी के साथ साँझा किए। मोक्षा,अर्शिया और कशिश ने अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य से माहौल को खुशनुमा बना दिया। कृतिका जस्सल, हिमांशु, प्रणव और सक्षम ने भी अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्कूल मैनेजमेंट व अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों को एक प्रेरक वीडियो के माध्यम से अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया गया।

● वातावरण उस समय अत्यंत भावपूर्ण हो गया जब प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी ने विद्यार्थियों के साथ बिताए पलों को साँझा किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ-आशीर्वाद दिया।
प्रधानाचार्या तथा उप-प्रधानाचार्या प्रवीण सैली जी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ केक काटा।
उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड-परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा डटकर मेहनत करने व सफलता प्राप्त करने की कामना की।
मंच का संचालन श्रेया के साथ श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया।

 


Leave a Reply