Latest news
ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल दहलाने वाली घटना , भीषण आग लगने से जिंदा जला परिवार, 5 बच्चाें समेत 7 लाेगाें की दर्दनाक माैत
family burnt alive due to fierce fire, 7 including 5 children will bring painful death

दिल दहलाने वाली घटना , भीषण आग लगने से जिंदा जला परिवार, 5 बच्चाें समेत 7 लाेगाें की दर्दनाक माैत

लुधियाना : पंजाब में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है , मिली जानकारी अनुसार टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कालोनी के इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां कूड़े के ढेर के साथ लगती झुग्गी में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से एक ही परिवार के सात लाेग जिंदा जल गए। वहीँ मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पुहंची। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन आग लगने से झुग्गी में सो रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत से चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी अनुसार सभी मृतक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है मृतकाें में एक दंपती सहित 5 बच्चे शामिल है। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल से डाक्टरों की टीम, डीसी सुरभि मालिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 


Leave a Reply