Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोबाइल का चार्जर फटने से महिला की मौत, घटना के वक़्त सो रही थी महिला

मोबाइल का चार्जर फटने से महिला की मौत, घटना के वक़्त सो रही थी महिला

पंजाब : पंजाब से दुखद खबर है। बता दे मोबाइल फोन के चार्जर फटने से महिला की मौत की घटना हुई है। यह मामला पंजाब के लुधियाना के जगरांव का है. जगरांव के गांव अलीगढ़ में यह दुखद घटना सामने आई है। मोबाइल चार्जर फटने से लगी आग में बुरी तरह झुलसी महिला की एक सप्ताह बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर उर्फ रिप्पी के रूप में हुई है।

घटना 22 जुलाई की है जब मनप्रीत कौर मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो रही थी। इसी दौरान चार्जर अत्यधिक गर्म हो गया और उसमें आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि जल्द ही बिस्तर पर सो रही महिला के तकिए तक पहुंच गई। आग ने पूरे बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला 90 प्रतिशत तक जल गई।

महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोगों ने मुश्किल से आग बुझाई और उसे पहले जगरांव के अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत नाजुक होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मनप्रीत कौर अपनी बुजुर्ग मां के साथ अपने मायके में रह रही थी। उनका पति से तलाक हो चुका था। कुछ समय पहले उनके पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थी।

महिला गहरी नींद में थी, जिस कारण उसे आग का पहले पता नहीं चला। जब आग का सेंक उस तक पहुंचा, तब तक काफी देर हो चुकी थी। क्योंकि आग ने पूरे बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया था।


Leave a Reply