Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing अनुराग वर्मा ने पंजाब के मुख्य सचिव के तौर पर पदभार संभाला
anurag-verma-took-charge-as-the-chief-secretary-of-punjab

अनुराग वर्मा ने पंजाब के मुख्य सचिव के तौर पर पदभार संभाला

पंजाब : 1993 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अनुराग वर्मा ने शनिवार को राज्य के 42वें मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने यह पदभार पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए विजय कुमार जंजुआ और सीनियर सिविल अधिकारियों की उपस्थिति में संभाला है। गौरतलब है कि मौजूदा पदके साथ अनुराग वर्मा के पास प्रमुख सचिव परसोनल और विजिलेंसर का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा। इस मौके पर अनुराग वर्मा ने कहा कि सी.एम. मान के नेतृत्व में राज्य के स्वास्थ्य, शिक्षा और सर्वपक्षीय विकास पर ध्यान देने के अलावा राज्य के निवासियों को स्वच्छ, प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को अपनी मेहनत, निष्ठा, लगन और दृढ़ संकल्प से निभाते हुए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने पर जोर देंगे।


Leave a Reply