कटड़ा : जानकारी मिली है कि मां वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर बैटरी कार मार्ग के समीप वन क्षेत्र में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। वहीँ आग लगने की सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड प्रशासन, दमकल विभाग, पुलिस विभाग, आपदा प्रबंधन दल भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आपको बता दे कि फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बता दे कि इस कारण श्रद्धालुओं को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि मां वैष्णो देवी यात्रा पर इसका फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है।