Latest news
अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स!

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन
Veteran music composer and singer of Hindi cinema Bappi Lahiri passes away

हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन


नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन हो गया है । आपको बता दे कि बुधवार की सुबह बप्पी लहरी ने 69 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीँ उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके फैंस सदमे में हैं। वहीँ इस खबर के बाद बप्पी लहरी को चाहने वाले उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मिली जानकारी अनुसार अस्पताल के निदेशक के मुताबिक बीते एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था, जबकि देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीँ डॉक्टरों के अनुसार, एसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के चलते बप्पी लहरी का निधन हुआ।

बप्पी लहरी के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी लहरी, बेटा बप्पा लहरी, बेटी रीमा लहरी और पोते स्वास्तिक बंसल और बहू तनीषा वर्मा हैं। बता दे कि बप्पी लहरी ने 1980 और 90 के दशक में कई जबरदस्त साउंड ट्रैक्स बनाए, इसमें ‘वारदात’, ‘डिस्को डांसर’, ‘नमक हलाल’, ‘डांस डांस’, ‘कमांडो’, ‘गैंग लीडर’, ‘शराबी’ जैसी फिल्में शामिल रहीं। वहीं साल 2020 में फिल्म ‘बागी 3’ में उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ था।

 


Leave a Reply