Latest news
पंजाब के होशियारपुर में AAP नेता की हत्या: हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां कई बार कुछ महिलाओं के चेहरे पर क्यों उग जाती है दाढ़ी ? पंजाब में कंपा देने वाली ठंड और घने कोहरे की बीच खुले स्कूल blinkit ने हटाया '10 मिनट में डिलीवरी' का दावा: जेप्टो, स्विगी भी टाइम लिमिट हटाएंगे समाज सेवक शुभम चलाना की तरफ से सभी को लोहड़ी व मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं पंजाब में कार नहर में गिरी : पानी में डूबने से मां और ढाई साल की मासूम की मौत पंजाब में दुखद घटना : ठंड से बचने के लिए कमरे में लगाई अंगीठी ने 3 सदस्यों की जान ली दिल्ली में बुजुर्ग डॉक्टर दंपति के साथ साइबर ठगी, 15 करोड़ लुट गए जालंधर में रैस्टोरैंट, क्लब और खाने-पीने की जगहें रात 12 बजे तक बंद करने का आदेश जारी ओडिशा में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, विमान में कुल 14 लोग सवार थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing अर्जुन रामपाल के बाद अब ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी आईं कोरोना की चपेट में, एक्ट्रेस ने खुद को किया क्वारंटीन
After Arjun Rampal, now this Bollywood actress also came under the grip of Corona, the actress quarantined herself

अर्जुन रामपाल के बाद अब ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी आईं कोरोना की चपेट में, एक्ट्रेस ने खुद को किया क्वारंटीन

नई दिल्ली : कोरोना का कहर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर लगातार जारी है। अब तक कई फिल्मी हस्तियां इस खतरनाक वायरस का शिकार हो चुकी हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर है। तेज, रेस, मुसाफिर और टैक्सी नंबर 9211 सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकीं समीरा रेड्डी ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है।

समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। हम सुरक्षित है और जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। आपको बता दें कि समीरा रेड्डी के अलावा अभिनेता अर्जुन रामपाल और सोनू सूद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

अर्जुन रामपाल ने शनिवार रात आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा, ‘मैं टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव मिला हूं, हालांकि मुझ में कोई भी कोरोना के लक्षण नहीं है। मैंने खुद को आइसोलेट कर घर में क्वारंटीन कर लिया है और सभी मेडिकल सुविधाएं ले रहा हूं। साथ ही सभी कोविड प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहा हूं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘जो लोग पिछले 10 दिनों में मेरे कॉन्टेक्ट में आए हैं, वो अपना कोविड टेस्ट करा लें और अपना खायल रखें।

 

source link


Leave a Reply