Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला में इस बार कोविड सावधानियों के साथ श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा के दर्शन
This time in Jalandhar's famous Shri Siddha Baba Sodal Mela, Kovid will be able to see Baba with precautions

जालंधर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला में इस बार कोविड सावधानियों के साथ श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा के दर्शन

जालंधर : जालंधर का प्रसिद्ध बाबा सोढल का मेला इस बार 18 से 20 सितंबर को होने जा रहा है । आज मंगलवार को श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर प्रबंधक कमेटी के साथ हुई बैठक के बाद प्रशासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। हालाँकि पिछली बार कोरोना महामारी के चलते मेले मे श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई थी। वहीँ इस बार भी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड से जुड़ी सावधानियों का पालन करना होगा जैसे मास्क पहनना , सोशल डिस्टेंस जैसी सावधानियों का पालन करना होगा। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल व एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा कि प्रशासन की तरफ से बाबा सोढल मेले के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

वहीँ मेला कमेटी से बैठक के बाद एडीसी अमरजीत बैंस ने बताया कि मेले के दौरान पार्किंग, सुरक्षा, सफाई के अलावा सेहत सहूलियतों का भी इंतजाम किया जाएगा । इसके अलावा वहां मेले में अस्थायी टॉयलेट्स में पानी की निर्विघ्न सप्लाई दी जाएगी। वहीँ पुलिस की और से सुरक्षा के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया जाएगा। वहीँ मेला प्रबंधकों ने भी भरोसा दिया है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

 


Leave a Reply